बोकारो: बालीडीह थाना क्षेत्र के राधानगर स्टेशन पर सोमवार, 12 अक्टूबर को एक महिला ट्रेन से उतरने के बाद आसपास भटकती मिली। महिला अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। उसकी पहचान और परिजनों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, महिला राधानगर स्टेशन और राधागांव क्षेत्र में इधर-उधर भटक रही थी। यदि कोई व्यक्ति महिला को पहचानता है या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो बालीडीह थाना के मोबाइल नंबर 9431706433 पर संपर्क कर सूचना देने की अपील की गई है।
