बोकारो : बोकारो जिला पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी जिलादेश संख्या 1393/2026 के तहत कुल 24 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नव पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इनमें पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। तबादले के तहत कई थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ पदाधिकारियों को विभिन्न अंचलों, साइबर थाना और पुलिस आउटपोस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक नित्यानंद महतो, जो वर्तमान में पुलिस केंद्र बोकारो में पदस्थापित थे, को बेरमो का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है। बेरमो के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह को बीटीपीएस का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है। सेक्टर-4 के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार का तबादला माराफारी के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के रूप में किया गया है। पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी को पुलिस केंद्र बोकारो से बीएस सिटी का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस निरीक्षक विकांत कुमार को पुलिस केंद्र बोकारो से सेक्टर-6 का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, जबकि पुलिस निरीक्षक नितिश कुमार को सेक्टर-4 का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक सुदामा कुमार दास को यातायात के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर सेक्टर-12 का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार को बीएस सिटी के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पद से हटाकर बेरमो अंचल में पुलिस निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस निरीक्षक सुभाष चन्द्र सिंह, जो साइबर थाना में पदस्थापित थे, को चास मुख्यालय अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप को सेक्टर-12 के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर गोमिया अंचल में पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस निरीक्षक संगीता को साइबर थाना से चंदनकियारी अंचल में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक सुषमा कुमारी को सेक्टर-6 के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर यातायात का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस निरीक्षक पिंकु कुमार यादव को पुलिस केंद्र बोकारो से साइबर थाना और पुलिस निरीक्षक मो. आजाद खॉ को भी पुलिस केंद्र बोकारो से साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। इस तरह साइबर थाना में भी पुलिस निरीक्षक स्तर पर नई पदस्थापन की गई है।
पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार-02 को बीटीपीएस से स्थानांतरित कर बोकारो झरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार को माराफारी से स्थानांतरित कर दुग्दा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार राम को नावाडीह थाना से स्थानांतरित कर कथारा ओपी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक श्रीनिवास कुमार सिंह को बोकारो झरिया ओपी प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर चंद्रपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार सिंह, जो टास्क फोर्स, बोकारो में पदस्थापित थे, को अमलाबाद ओपी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक आवेन्द्र कुमार साव को सेक्टर-4 थाना से स्थानांतरित कर भोजुडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक उदय शंकर शर्मा को चीराचास थाना से स्थानांतरित कर बनगडिया ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अवर निरीक्षक अनिल लिण्डा को बीएस सिटी थाना से स्थानांतरित कर नावाडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश दयाल सिंह को चास थाना से स्थानांतरित कर पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक शशिकान्त ठाकुर को पेंक-नारायणपुर थाना से स्थानांतरित कर मकोली टीओपी प्रभारी बनाया गया है।
जिलादेश में सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश के अनुसार स्थानांतरित पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नव पदस्थापन स्थान पर योगदान करना होगा। बड़े स्तर पर किए गए इस फेरबदल से जिले के विभिन्न थाना, ओपी, अंचल और विशेष इकाइयों में पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। खास तौर पर थाना प्रभारियों के स्तर पर हुए बदलाव के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग की कमान नए पदाधिकारियों के हाथ में होगी।

