फरार वारंटी पंकज त्रिपाठी गिरफ्तार

बोकारो : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कई मामलों में वांछित फरार वारंटी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। 8 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि पंकज त्रिपाठी अपने आवास के आसपास घूम रहा है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन को टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देश के आलोक में बीएस सिटी थाना की पुलिस टीम ने प्लॉट संख्या 181, को-ऑपरेटिव कॉलनी स्थित उसके आवास के पास से पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पंकज त्रिपाठी, पिता स्वर्गीय विश्वनाथ त्रिपाठी, थाना बीएस सिटी क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ ठगी से जुड़े कई मामले विभिन्न थानों और न्यायालयों में दर्ज हैं। कई मामलों में न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे, जिनके बावजूद वह फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार पंकज त्रिपाठी का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ चास थाना कांड संख्या 243/13 दिनांक 27 मार्च 2018 में 406, 467, 468, 323 और 504 भादवि के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा बीएस सिटी सीपी कांड संख्या 1031/17 दिनांक 3 जून 2022 में 420 और 406 भादवि, चास थाना सीपी कांड संख्या 1121/2018 दिनांक 4 जून 2022, सेक्टर 4 जीआर कांड संख्या 406/2018 दिनांक 28 जून 2022, बीएस सिटी सीपी कांड संख्या 194/11 दिनांक 27 जून 2023 में 406 भादवि सहित कई अन्य सीपी मामलों 391/22, 560/17, 353/23, 360/17, 353/24, 560/24, 1290/13 तथा एसटीएससी थाना कांड संख्या 05/24 दिनांक 27 जनवरी 2024 दर्ज हैं।

इस गिरफ्तारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक जितेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निरज सेठ, सहायक अवर निरीक्षक अमर कुमार यादव, महिला आरक्षी 146 चंद्रावती, आरक्षी 1205 मदन प्रसाद, आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह, आरक्षी 477 राजीव कुमार, आरक्षी 63 सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह और आरक्षी 63 पाल शामिल थे। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Nominate your TRUE POLICE PERSONEL
Ad 2
Translate »