तीन थानों से होकर गुजरती हैं हाईवा, साइकिल ओर बाइक से कोयला, पुलिस मौन 

  • कोयला के अवैध खनन का  महुआटांड़ थाना क्षेत्र बन गया है मुख्य केंद्र
  • गोला के एक फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर हो रही हैं खरीदारी
RAMGARH : जिला का  गोला थाना क्षेत्र इन दोनों कोयला के अवैध  कारोबार को लेकर जोरदार तरीके से चर्चा में आ गया हैl वही बोकारो जिला का महुआटांड थाना क्षेत्र कोयला के अवैध खनन का मुख्य केंद्र बनता जा रहा हैl यहां से अवैध खनन कर निकाले गए कोयले रजरप्पा, गोला ओर बरलांगा थाना क्षेत्र से होते हुए विभिन्न मंडियों में लाए जा रहे हैं । जबकि इस बीच तीन थानों की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं ।
गोला क्षेत्र का एक फैक्ट्री में इन दिनों चर्चा का मुख्य केंद्र बना हुआ है l चर्चा है कि ब्रह्मपुत्र में काले हीरे समाए जा रहे हैं l लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन इस ओर से अनभिज्ञ नजर आ रही है l  गोला थाना इन दोनों कोयला के अवैध कारोबार के लिए जोरदार तरीके से चर्चा में आ गया है l चर्चा है कि रजरप्पा क्षेत्र में दामोदर नदी के उस पार बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना क्षेत्र से कोयला का अवैध खनन कर ट्रेलर, हाईवा, बाइक ओर साइकिल  के माध्यम से गोला में स्थित एक फैक्ट्री में गिराया जा रहा है । इतना ही नहीं गेडेबीर नामक जगह में बने डिपो में पहुंचाया जा रहा है। फिर उस कोयला को पश्चिम बंगाल के विभिन्न फैक्ट्रियों तक भेजा जा रहा है।
बताया जाता है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के रहने वाले जाधव जी जमकर कोयला का कारोबार कर रहे हैं l राजधानी रांची में बैठे अपने आका के इशारे पर कोयला का अवैध कारोबार कर रहे हैंl उनके अवैध कोयला गोला में स्थित एक फैक्ट्री में गिराया जा रहा है l पहले उनका अवैध कोयला रामगढ़ के एक फैक्ट्री में गिराया जाता था l फिलहाल नाम और बैनर बदलकर कोयला का अवैध कारोबार किया जा रहा है l जानकारों ने बताया कि इस धंधे का सटीक समय रात ग्यारह बजे से लेकर सुबह चार बजे तक होता है। इससे जुड़े लोगों की पैठ इतनी तगड़ा है कि रस्ते में गस्त करने वाली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी इन्हें रोकने का साहस नहीं जुटा पाती है। इस संबंध में एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि अगर कोयले की तस्करी हो रही है तो इसकी जांच कर संबंधित थाना के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
Translate »