एसपी ने कसमार थाना के एएसआई रोजिद आलम को किया सम्मानित

– कई विशेष कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए सौपा प्रशस्ति पत्र

बोकारो : कसमार थाने में पदस्थापित एएसआई रोजिद आलम को शनिवार को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है।

एसपी द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र के अनुसार, पुलिस पदाधिकारी रोजिद आलम को कई विशेष और अति-विशेष मामलों (कांडों) का निष्पादन पूरी रुचि, लगन और कार्यकुशलता के साथ किया है, जिसे विभाग ने काफी सराहनीय माना है। ​विभाग की ओर से उनके मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के लिए उन्हें कमेंडेशन रोल से पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से न केवल पुलिस का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि बोकारो पुलिस के अन्य जवानों और अधिकारियों को भी अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

Translate »