कोयला के अवैध खनन का  महुआटांड़ थाना क्षेत्र बन गया है मुख्य केंद्र

  • जाधव जी जमकर खेल रहे कोयला- कोयला
  • गोला के कई फैक्ट्रियों में बड़े पैमाने पर चल रहा…… खरीदारी

रामगढ  :  जिला का रजरप्पा और गोला थाना क्षेत्र इन दोनों कोयला के अवैध खनन और कारोबार को लेकर जोरदार तरीके से चर्चा में आ गया हैl वही बोकारो जिला का महुआटांड थाना क्षेत्र कोयला के अवैध खनन का मुख्य केंद्र बनता जा रहा हैl यहां से अवैध खनन कर निकालने गए कोयले रजरप्पा और गोला लाए जा रहे हैं l गोला क्षेत्र का एक फैक्ट्री में इन दिनों चर्चा का मुख्य केंद्र बना हुआ है l चर्चा है कि कई फैक्ट्रियों में काले हीरे समाए जा रहे हैं l लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन इस ओर से अनभिज्ञ नजर आ रही है l

झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिला का रजरप्पा और गोला थाना इन दोनों कोयला के अवैध कारोबार के लिए जोरदार तरीके से चर्चा में आ गया है l चर्चा है कि रजरप्पा क्षेत्र में दामोदर नदी के उस पार बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना क्षेत्र से कोयला का अवैध खनन कर टेलर और हाईवा के माध्यम से रामगढ़ में स्थित कई स्पंज फैक्ट्रियों में उक्त कोयला को खपाया जा रहा है ।
बताया जाता है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के रहने वाले जाधव जी जमकर कोयला का कारोबार कर रहे हैं l राजधानी रांची में बैठे अपने आका के इशारे पर कोयला का अवैध कारोबार कर रहे हैंll फिलहाल नाम और बैनर बदलकर कोयला का अवैध कारोबार किया जा रहा है l
क्षेत्र में चर्चा है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र से फिलहाल कोयला का अवैध खनन और कारोबार कम हो रहा हैl इसका मुख्य कारण सीसीएल प्रबंधन की सक्रियता भी बताई जा रही हैl वहीं दूसरी और चर्चा है कि क्षेत्र के एक बड़े नेता अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर दबाव बनाया हैl
Translate »