गोला पुलिस की दादागिरी, पांच सौ रुपए नही देने पर मत्स्य मित्र के पुत्र को बेरहमी से पीटा।

RAMGARH :  गोला पुलिस की दादागिरी इन दिनो चरम पर है। मंगलवार को बरलंगा के मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट व इनके पुत्र पवन कुमार केवट की मत्स्य टीम पिकअप वैन से बरलंगा से मछली का बीज लेकर गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटुलकला पंचायत के पतरातू गांव के एक तालाब छोडने जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के पूरबडीह जंगल के समीप गोला थाना की पेट्रोलिंग वाहन खडी थी। जैसे ही मत्स्य वाहन पहुंची तो पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस वालो ने हाथ देकर मत्सय गाड़ी को रोककर पुछताछ करने लगे।
मत्सय मित्र ने बताया कि गाडी मे मछली का वीजा है। पुलिस वालो ने देखने के बाद पांच सौ रुपए की मांग करने लगे। मत्स्य मित्र के पुत्र पवन कुमार केवट ने पैसा देने से इनकार किया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पकडकर जोरदार चांटा मारा, और पीटते रहे। पुलिस के पीटने के बाद मत्स्य कर्मियों ने वहां हंगामा कर दिया। हंगामा के बाद मत्स्य मित्र शिवनारायण केवट ने राज्य के मत्स्य उप-निदेशक मनोज कुमार ठाकुर को घटना की पूरी जानकारी दी।
इस संबंध में उप निदेशक ने जिले को एसपी मुकेश लुनायत को पुलिस की हरकत की जानकारी देने के बाद मामले की जांच करने को कहा, इसी दौरान किसी ने हंगामा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मत्स्य मित्र व उनके साथी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं,और मामले की जांच डीसी से करने की बात कह रहे हैं।वायरल वीडियो में थाना के एसआई स्वामी रंजन ओझा भी हंगामा कर रहे हैं।
मालूम हो की पुरबडीह जंगल में हमेशा गोला पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी खडी रहती है और पुलिस ईट, बालू,चिप्स, पत्थर की गाडियो के अलावे बाइक से कोयला ढोनेवाले मजदूरो से अवैध रुप से पैसा की उगाही करते हमेशा नजर आते हैं। पुलिस के द्वारा काफी देर तक तपती धूप मे मत्स्य गाडी को खडा रखने के कारण गाडी मे रखे पांच लाख मत्स्य बीज मर गए।जिसके कारण तालाब तक बीज नही पहुंच पाए।
Translate »